खबरमध्य प्रदेश

श्री चित्रगुप्त पीठ जन आशीर्वाद यात्रा आज भोपाल आयेगी

चित्रगुप्त पीठ जन आशीर्वाद यात्रा छतरपुर से कल सुबह 9 बजे भोपाल के करोंद चौराहे पर आगमन हो रहा है जो भोपाल के नेवरी मंदिर,चित्रगुप्त मंदिर (जवाहर चौक),चित्रगुप्त मंदिर कोटरा, चित्रगुप्त मंदिर1100 क्वार्टर में पूजा अर्चन होगा ।
यात्रा में चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर श्री स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी, श्री विश्वास कैलाश सारंग मंत्री, म. प्र. शासन ,श्री आलोक संजर, पूर्व सांसद, श्री रवि सक्सेना, कांग्रेस प्रवक्ता, श्री सुनील श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अभाकाम एवं अन्य वरिष्ठ कायस्थ जन तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यगण अपने 4 पहिया वाहनों के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे l

उल्लेखनीय है कि चित्रगुप्त जी की मूर्ति का निर्माण छतरपुर में हुआ है और उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर अंकपात पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर स्थल पर ब्रम्हा जी की 1100 वर्ष की तपस्या के बाद चित्रगुप्त जी का उद्गम स्थल है, इसलिए यात्रा छतरपुर से आरंभ होकर सागर, भोपाल, सीहोर, उज्जैन से ग्वालियर होकर वृंदावन प्रस्थित होगी ।

श्री चित्रगुप्त जी जन आशीर्वाद यात्रा, करोंद चौराहा, नेवरी मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर (जवाहर चौक), चित्रगुप्त मंदिर कोटरा, चित्रगुप्त मंदिर 1100 क्वार्टर पहुंचेगी ।
यात्रा को सफल बनाने के लिये श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री अजय श्रीवास्तव(नीलू), श्री बृजेश श्रीवास्तव, श्रीमती शीला भटनागर, के.सी.श्रीवास्तव, एस.एस.सक्सेना, डॉ . गोविंद शंकर श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अभय प्रधान, आशीष श्रीवास्तव, वेदाशीष श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, ओ पी श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ, रविन्द्र श्रीवास्तव, जी.एम.जौहरी, दिनेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, सौरभ कुलश्रेष्ठ, व्योम खरे विश्वनाथ भटनागर, अमोल सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव, मुकेश सक्सेना, डा. रामकुमार श्रीवास्तव, डॉ संजय श्रीवास्तव, विनय खरे, राजकुमार श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, आर.बी.सक्सेना, नीना सक्सेना, सुधीर सक्सेना, अनु श्रीवास्तव, डी.के.श्रीवास्तव, एम.के.भटनागर, लता श्रीवास्तव आदि ने सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button