खबरमध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया एवं यहां चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र लिटोरिया, कलेक्टर प्रतिभा पाल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जन उपस्थित रहे।