क्रांति जनशक्ति पार्टी जन समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर चलाएगी अभियान
करन करोसिया पार्टी के नये अध्यक्ष नियुक्त

क्रांति जनशक्ति पार्टी जन समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर चलाएगी अभियान
भोपाल, राजधानी स्थित गांधी भवन में क्रांति जनशक्ति पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सिंह मरकाम को पद मुक्त किया गया। मरकाम की जगह करन करोसिया को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर करोसिया ने कहा कि उनकी पार्टी जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के सभी जिलों में लोगों से संपर्क करके उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा साथ उन्हें अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा। जन समस्याओं को दूर करने शासन और प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा करोसिया ने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। आगामी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी। भाजपा सरकार में गरीबों को उनका उचित हक नहीं मिल रहा है, युवाओं को रोजगार सरकार नहीं दे पा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ी है, महिलाओं और अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। गरीबों को अधिकार दिलाने के लिए हमारी क्रांति जनशक्ति पार्टी प्रतिबद्ध है।
व्यापक स्तर पर चलाएंगे सदस्यता अभियान
क्रांति जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष करन कुमार करोसिया ने कहा कि पार्टी मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश और समस्त उत्तर भारत में व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगी। बैठक को पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष कमलेश कवि और राजाराम ने संबोधित किया।