हीरक जयंती महोत्सव पर संविधान को लेकर किया गया जागरूक

डॉ अंबेडकर मैदान में हीरक जयंती महोत्सव का किया गया आयोजन
भोपाल,राजधानी में 76 वां गणतंत्र दिवस हीरक जयंती के रूप में मनाया गया। भोपाल के तुलसी नगर स्थित अंबेडकर ग्राउंड में हीरक जयंती महोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें प्रदेश भर से आए लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मिलिंद बौद्ध ने कहा कि आज हम हीरक जयंती महोत्सव मना रहे हैं इसका उद्देश्य है कि लोगों को संविधान के बारे में जानकारी देना क्योंकि वो संविधान के बारे में जानेंगे तभी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो पाएंगे। सरकार द्वारा भी कार्यक्रम को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए कई प्रकार से शोषण का शिकार हो रहे हैं। हीरक जयंती महोत्सव मनाने का एक और प्रमुख कारण है कि युवाओं को संविधान के बारे में जानकारी देना ।कार्यक्रम में विभिन्न विद्वानों द्वारा उद्बोधन दिए गए। इसके अलावा यहां पर विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं।
प्रदर्शनी में संविधान निर्माण को किया गया पेश
हीरक जयंती महोत्सव के अवसर पर अंबेडकर ग्राउंड में एक प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण से लेकर आज तक की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शनी में वंचित वर्ग के लोगों के साथ हुए अत्याचार को भी दर्शाया गया ।
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में कैलाश वल्ले, मिलिंद बौद्ध कार्यक्रम संयोजक, संदीप सपकाले मंच संचालक, विजय कुमार काके जी कार्यक्रम अध्यक्ष, चक्रवीर निकोसे कोषाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की।