भारतीय मजदूर संघ अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेगा
भोपाल स्थित ठेंगड़ी भवन में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भोपाल, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन राजधानी स्थित ठेंगड़ी भवन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मजदूर संघ से जुड़े करीब 15 00 चयनित कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के महामंत्री कुलदीप सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए आयोजित किया गया है। भारतीय मजदूर संघ संगठित और असंगठित सभी कार्यकर्ताओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में 700 यूनियनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करता है। हम मजदूर श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों से जुड़ी हर मांग को उठते हैं और उनके समाधान करने के लिए प्रयास किए जाते हैं।
वक्ताओं ने युवाओं का किया मार्गदर्शन
भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं। वक्ताओं ने भारतीय समाज में हो रहे बदलाव और विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत की प्राचीनतम संयुक्त परिवार प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला। एक वक्ता ने कहा कि देश में वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ रही है। कई कई लोग अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़कर आते हैं जो कि किसी भी रूप में उचित नहीं है। माता-पिता की सेवा करना ईश्वर की सेवा के बराबर ही है। इस सम्मेलन में राजन नायर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।