खबर

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बारात की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिनमें एक महिला इतनी सुंदर लगीं कि उनको निहारकर हर कोई तारीफ कर रहा है। आप भी उनको देखेंगे तो सादगी पर नजरें ठहर जाएंगी।

सोशल मीडिया बीते कुछ दिनों से कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के अपडेट सामने आ रहे थे। अब उनकी बारात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कथावाचक जयपुर में शादी करने वाले हैं। बारात निकली तो पूरा परिवार बहुत खुश हुआ। जैसे वो इसी पल का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सबने सज- धजकर पारंपरिक पहनावा दिखाया। कोई पोशाक में दिखा तो कोई साड़ी में।लेकिन इंद्रेश उपाध्याय की बारात में एक चेहरा ऐसा दिखा कि देखने वाला देखते रह जाए। ​पोशाक में सजी यह महिला बहुत खुश दिखी। और, सादगी में सुंदरता दिखाकर छा गई। इनका नाम है करुणा शर्मा। पर आखिर ये हैं कौन जो हमेशा ही सादगी में सुदंरता दिखाकर महफिल लूट ले जाती हैं। चलिए जानते हैं।करुणा शर्मा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बहन हैं। इसलिए दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हर बड़े मौके और कथा में करुणा हिस्सा लेती हैं। कथावाचक के साथ-साथ करुणा बागेश्वर बाबा और बी प्राक जैसी हस्तियों के साथ भी अक्सर नजर आती हैं। करुणा इंटरनेट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें 50 हजार से ज्यादा यूजर्स इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।करुणा बेशक सादगी दिखाती हैं। लेकिन फिर भी उनकी सुंदरता से नजरें नहीं हट पाती। इस फोटो में उन्होंने ग्रीन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। जबकि साड़ी लहरिया प्रिंट वाली दिख रही है। ग्रीन साड़ी पर पिंक प्रिंट बहुत क्लासी और एलिगेंट नजर आया। साड़ी की ड्रेपिंग भी उन्होंने क्लासी की। और, साथ में चंकी जूलरी पहनकर लुक को कंप्लीट बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button