खबरदेश

बर्थडे पार्टी बनी उम्र भर की सजा, चलती कार में IT Manager का गैंगरेप, पत्नी के सामने पति ने किया घिनौना काम

उदयपुर शहर में एक निजी आईटी कंपनी की प्रबंधक के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपी सीईओ जितेश सिसोदिया ने पिछले शनिवार को अपनी जन्मदिन पार्टी रखी थी जिसमें पीड़िता भी आमंत्रित थी। मेरठ के रहने वाले दूसरे आरोपी गौरव सिरोही और कंपनी में एग्जीक्यूटिव हेड उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना गत शनिवार रात की है। जन्मदिन की पार्टी के बाद सभी मेहमान चले गए तो पीड़िता अकेली रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे घर छोड़ने के बहाने कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे अपनी कार में बिठाया। महिला का पति और कंपनी का सीईओ भी कार में थे। तीनों महिला को घर छोड़ने के लिए निकले। आरोप है कि रास्ते में उन्होंने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज खरीदी और महिला को दी। उसके इस्तेमाल के बाद वह बेहोश हो गई।

आरोप है कि चलती कार में रेप की वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद पीड़िता को थोड़ा होश आया तो देखा कि CEO उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि बार-बार कहने के बाद तीनों ने सुबह करीब 5 बजे मुझे घर छोड़ा। सुबह पूरी तरह होश में आने पर देखा कि उसके कान की बाली, मोजे और पैंटी गायब थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव थे। उसके शरीर में असहनीय दर्द महसूूस हो रहा था। महिला ने बताया कि कार के डैशकैम का ऑडियो और वीडियो चेक किया। जिसमें कंपनी के CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई।  शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का मेडिकल मुआयना किया गया और बयान दर्ज किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button