खबरमध्य प्रदेश

इंदौर मे 12 बच्चों के मौत की सी बी आई जाँच कराई जाए तथा परिजनों को एक एक करोड़ मुआवजा दिया जाए

राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने इंदौर मे नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण 12 बच्चो की मौत का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि राज्य शासन एवं नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से इंदौर मे 12 बच्चों मौत हो गई राज्य शासन एवं नगर निगम प्रशासन खामोश है इस घटना की कोई भी जबाबदारी लेने को तैयार नही है जो की मानवीय दृष्टि से न्याय संगत नही है इस घटना की सी बी आई जाँच कराई जाना चाहिए साथ ही उनके परिजनों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए

अत: राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि इंदौर मे राज्य शासन एवं नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से 12 बच्चों की मौत की सी बी आई जाँच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को एक एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए

अनिल बाजपेई अरुण वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button