खबरबिज़नेस

NIFT ने आवेदन शुल्क में कमी और प्रवेश तिथियों के विस्तार के साथ फैशन शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाया

व्यापक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और आसान पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से National Institute of Fashion Technology (NIFT) ने प्रवेश सत्र 2026 के लिए आवेदन शुल्क में कमी की घोषणा की है। ओपन, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) एवं ओपन-ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,000 से घटाकर ₹2,000 कर दिया गया है, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PwD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹1,500 से घटाकर ₹500 कर दिया गया है।

इसके साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की समय-सीमा में भी संशोधन किया गया है। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 13 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ₹5,000 का विलंब शुल्क देना होगा। आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार के लिए 18 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक सुधार विंडो उपलब्ध रहेगी।

NIFT प्रवेश 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी, सूचना पुस्तिका तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को NIFT की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nift.ac.in/ तथा National Testing Agency (NTA) की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर नियमित रूप से अवलोकन करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button