खेल

वैभव की कप्तानी में भारत ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में जॉर्ज और किशन भी चमके

भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी यूथ वनडे में 233 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली। बुधवार को बेनोनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 393 रन बनाए। इस दौरान वैभव सू्र्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम 35 ओवर में 160 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए किशन सिंह ने तीन और मोहम्मद एनान ने दो विकेट लिए जबकि हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान, उधव मोहन और आरएस अंबरीश और वैभव सूर्यवंशी ने एक-एक सफलता अपने नाम की।अंडर-19 विश्व कप से पहले भारत की दमदार तैयारी
अंडर-19 विश्व कप से पहले भारतीय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप इस बात का सबूत है। अंडर-19 विश्व कप का आयोजन 15 जनवरी से छह फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। 16 टीमों का चार ग्रुप में बांटा गया है। पांच बार की अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम को ग्रुप बी में न्यूजीलैंज, अमेरिका और बांग्लादेश के साथ शामिल किया गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम का सामना 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हरारे में खेला जाएगा।यूथ वनडे सीरीज जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बने वैभव
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर-19 टीम का नेतृत्व किया। पहले मैच में उतरते ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह यूथ वनडे में किसी टीम की कमान संभालने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा। शहजाद ने साल 2007 में 15 साल 141 दिन की उम्र में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। अब यूथ वनडे सीरीज जीतने वाले भी वह सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button