अध्यात्ममध्य प्रदेश
शुक्र प्रदोष एवं संक्रांति पर तिलेश्वर स्वरूप में सजे बटेश्वर
भोपाल|श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा आज शुक्र प्रदोष एवं मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा बटेश्वर का सफेद व काले तिल से मनमोहक श्रृंगार किया|
समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि प्रदोष काल में पिसी तिल एवं गुड़ के पानी से बाबा बटेश्वर का रुद्राभिषेक कर काले एवं सफेद तिल से स्वरुप बनाकर 2 कुंटल फूल एवं रत्नो से श्रृंगार तथा तिल वा गुड़ से बने व्यंजनों का भोग लगाकर रात्रि 10 बजे महा आरती की गई जिसमें शिशिर मित्तल अभिषेक लाला मोनू राठौर केशव फुलवानी प्रकाश मालवीय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे|


