महाराणा प्रताप की तरह देश व समाज सेवा के लिए युवा रहें तैयार …. विधायक मुकेश टंडन
महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर दुर्गा नगर चौराहे पर हुआ आयोजन



महाराणाप्रताप चौक दुर्गानगर स्थित प्रतिमा पर भारत के वीर पुत्र, महान योद्धा महाराणा प्रताप की 429 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप ने अपने देश, धर्म, संस्कृति और मातृभूमि के लिए किसी भी प्रकार की बर्बर और आतंकवादी ताकतों से समझौता नहीं किया। उनसे प्रेरणा लेते हुए हमें भी राष्ट्र प्रथम के सिद्धान्त पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा में संलग्न रहना चाहिए, क्योंकि देश सुरक्षित, संप्रभु और समृद्ध होगा तभी देशवासियों का कल्याण होगा।
अन्य वक्ताओं ने भी महाराणा प्रताप की जीवन पर प्रकाश डाला।
भाजपा दुर्गानगर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, महाराणा प्रताप कालेज के संचालक यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लाइन अरुण कुमार सोनी, वीरेंद्र सिंह राणा, रामप्रसाद पासी, मंडल अध्यक्ष
रामेश्वर किरार, सुनील साहू, दीप सिंह जादौन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, नीरज कुशवाह, रक्षपाल सिंह, सागर मीना, प्रीतम सिंह, कल्बे
हारुन, हरेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने महाराणा को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

