खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से जीता मैच, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक; जेमिमा का पचासा

दिल्ली कैपिटल्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच वडोदरा में हो रहा है। मुंबई और दिल्ली को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और दोनों की ही नजरें जीत की लय में वापस लौटने पर टिकी होंगी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी जारी है। दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स और मारिजाने काप क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस ने नताली सिवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 155 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। मुंबई के लिए नताली ने 45 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए।

दिल्ली की अच्छी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेले ली ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली और लिजेले की बीच साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही डेब्यू मैच खेलने वाली वैष्णवी शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। शेफाली 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं। लिजेले अर्धशतक लगाने की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन संट्प आउट होकर पवेलियन लौट गईं। लिजेले 28 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं।

जेमिमा की कप्तानी पारी
इसके बाद लाउरा वोलवार्ट रन आउट हो गईं। वोलवार्ट ने 19 गेंदों पर 17 रन बनाए। हालांकि, कप्तान जेमिमा ने मोर्चा संभाला और 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

खराब शुरुआत के बाद हरमनप्रीत-नताली ने मुंबई को संभाला
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नंदिनी शर्मा ने सजीवन संजना को बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। नंदिनी नौ गेंदों पर एक चौका की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मारिजाने काप ने हीली मैथ्यूज को बोल्ड किया जो 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नताली सिवर ब्रंट के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गईं और श्री चरणी की गेंद पर आउट हुईं। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए।

ब्रंट का पचासा
हरमनप्रीत भले ही अर्धशतक लगाने से चूक गईं, लेकिन ब्रंट ने पचासा पूरा किया। ब्रंट एक छोर से टिकी रहीं और उन्होंने मुंबई की रन गति को बढ़ाए रखा। हालांकि, दूसरे छोर पर उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। निकोला कैरी 12 रन बनाकर आउट हो गईं और फिर अमनजोत कौर भी तीन बनाकर पवेलियन लौटीं। ब्रंट अंत तक टिकी रहीं और नाबाद रहकर पवेलियन लौटीं। नताली ने 45 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए, जबकि संस्कृति गुप्ता 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने तीन विकेट लिए, जबकि मारिजाने काप और नंदिनी शर्मा को एक-एक विकेट मिले।

वैष्णवी का डेब्यू
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। दिल्ली की टीम में दीया यादव की एंट्री हुई है। मुंबई इंडियंस के लिए वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया है। वैष्णवी को चोटिल जी. कमालिनी की जगह मुंबई टीम में शामिल किया गया था। वहीं, पूनम खेमनार की भी टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेले ली (विकेटकीपर), लाउरा वोलवार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), दीया यादव, मारिजाने काप, लुसी हेमिल्टन, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।
मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नताली सिवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शब्निनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button