खबर
विजयवाड़ा हत्याकांड: महिला का गला रेतने के बाद शव के नौ टुकड़े किए, नहर में फेंके; किस बात से शुरू हुआ विवाद
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक कसाई ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी परिचित महिला की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के नौ टुकड़े किए गए और उन्हें नहर में फेंक दिया गया।
पैसे को लेकर विवाद की बात सामने आई
जांच के दौरान पुलिस को शफी नाम के एक कसाई पर शक हुआ। वह भवानीपुरम में मटन की छोटी दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार, शफी और कल्याणी एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। कल्याणी के बेटे से जुड़े एक पुराने विवाद के कारण भी दोनों के रिश्तों में तनाव होने की बात सामने आई है।पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को शफी कल्याणी को अपने घर लेकर गया था। वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर कथित तौर पर विवाद हुआ। इसी दौरान शफी ने चाकू से कल्याणी पर हमला किया और उसका गला काट दिया।

शव के नौ टुकड़े करने का आरोप
जांच एजेंसियों को शक है कि हत्या के बाद शफी ने शव के नौ टुकड़े किए। पुलिस के अनुसार, मटन की दुकान पर काम करने वाले गुरुवुलु ने कथित तौर पर शव के टुकड़ों को ले जाने में उसकी मदद की। पुलिस का कहना है कि शव के हिस्सों को गोल्लापुड़ी इलाके के कूलिंग कैनाल में फेंका गया। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।