चौथी स्वर्गीय राजीव भटनागर स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिनांक 14 एवं 15 फरवरी 2026 को E-3 आनंद पार्क अरेरा कॉलोनी में विद्यासागर समिति आयोजित करने जा रही है
विद्यासागर समिति विगत 6 वर्षों से खेलो विशेष कर वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है जैसे मोहल्लों में वॉलीबॉल खेल मैदान का निर्माण खेल सामग्री प्रदान करना एवं बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना
श्री विद्यासागर शर्मा जोकि एन.आई.एस कोच इंडियन वालीबॉल टीम के कोच एवं एन.आई.एस पटियाला से सेवानिवृत्ति होने के पश्चात वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं उनके ही संरक्षण में विद्यासागर समिति का निर्माण किया गया एवं उन्हें के दिशा निर्देश पर भोपाल के पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने आपस में समिति बनाकर आपस में धनराशि एकत्रित कर कार्य करते आ रही है श्री विद्यासागर शर्मा जी विशेष कर इस टूर्नामेंट में हिमाचल से भोपाल आते हैं
इसी श्रृंखला में समिति विगत 4 वर्षों से स्वर्गीय राजीव भटनागर स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करती आ रही है स्वर्गीय राजीव भटनागर राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ एनआईओएस डिग्री प्राप्त कोच थे करोना कल में वह हमारे बीच में नहीं रहे समिति इस वर्ष भी प्रतियोगिता शनिवार दिनांक 14 फरवरी एवं इतवार 15 फरवरी को ई-3 /312 के सामने आनंद पार्क अरेरा कॉलोनी भोपाल पर आयोजित करने जा रही है |
प्रतियोगिता में मोहल्लों की टीमों के साथ-साथ विशेष कर मध्य प्रदेश पुलिस, रेलवे, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज भोपाल, भेल भोपाल (आर.सी.सी) टी टी नगर स्टेडियम आदि टीम में भाग लेती है प्रतियोगिता का उद्देश्य कॉलोनी के बच्चों को प्रोफेशनल खिलाड़ियों के साथ खिलाकर उनका खेल दिखाकर खेल में रुचि पैदा करना एवं भोपाल में उपलब्ध वालीबॉल कोचिंग सेंटर ज्वाइन करना एवं उनका विशेष प्रशिक्षण दिलवाना है
