खबरराजनीतिक

फिर तेज हुई गोपाल खेमका हत्याकांड पर चर्चा, राजद विधायक ने कहा- आज पुलिस पिट रही है, कल हम पिटेंगे

बिहार विधान सभा में विपक्ष प्रत्येक दिन सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती है, जिस वजह से सदन हंगामे की भेंट चढ़ जाता है। आज विपक्ष के नेता ने लगभग 8 महीने पूर्व हुए गोपाल खेमका हत्या कांड पर सवाल उठाया, फिर जमकर हंगामा हुआ।

राजद विधायक राहुल शर्मा आज सदन में बिहार के क़ानून व्यवस्था पर जमकर बरसे। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब रक्षक ही भक्षकों के हाथों लहूलुहान हो रहे हैं। आज बिहार विधान सभा में गृह विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव के दौरान सरकार पर हमलावर हो रहे थे।

गुंजन और गोपाल खेमका हत्याकांड के हत्यारे कहाँ हैं ?
राजद नेता राहुल शार्मा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बरसते हुए कहा कि जब भाजपा के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी की सुगबुगाहट हुई थी, तब जनता को लगा था कि शायद अब अपराध पर बहुत हद तक लगाम लगेगा, लेकिन लोगों की यह आशा निराशा में बदल गई। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर बिहार में हो रही घटनाओं में पुलिस  क्या कार्रवाई कर रही हैं? उन्होंने गुंजन और गोपाल खेमका हत्याकांड के मामले को लेकर सवाल किया कि क्या सम्राट चौधरी बताएंगे कि गुंजन और गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी का अब तक कुछ पता क्यों नहीं चला? राजद विधायक राहुल शर्मा ने नवरूना कांड और नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामलों में भी सरकार को घेरते हुए पूछा कि बिहार सरकार की पुलिस ने उन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की है?

आज पुलिस पिट जा रही है, कल हम पीट दिए जाएंगे
राजद विधायक राहुल शर्मा ने बालू माफियाओं और शराब माफियाओं के बढ़ते मंसूबों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है और यही वजह है कि आज बालू और शराब माफिया खुलेआम पुलिस पदाधिकारियों पर हमला कर रहे हैं। राहुल शर्मा ने कहा कि आज जब वर्दी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? आज पुलिस पिट रही है, कल हम पीट दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button