खबर

UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पांच लोगों के शव मिले हैं। इसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस माैके पर जांच में जुटी है।

यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को सनसनीखेज घटना हुई। एक घर में दंपती समेत तीन बच्चों के शव मिले। माैके पर आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।कासगंज के अमांपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले। मकान के जंगले से देखने पर सत्यवीर का शव फंदे पर लटका मिला। जबकि पत्नी व बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर प्रवेश किया। सत्यवीर का शव फंदे पर लटका हुआ था जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा एवं बेटे गिरीश का शव नीचे जमीन पर मिला।

बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं।घटना स्थल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घर में अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया। पुलिस माैत की वजह जानने में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button