भोपाल के सहयोग से संस्थान महान भारतीय वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में द्विदिवसीय कार्यक्रम आयोजित

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), भोपाल, एनसीईआरटी द्वारा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST), भोपाल के सहयोग से संस्थान महान भारतीय वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में द्विदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी रसायन विज्ञान, हरित रसायन, वैज्ञानिक सृजनशीलता एवं सतत नवाचार पर केंद्रित विभिन्न विद्यार्थी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम में प्रो. आशीष श्रीवास्तव, आईआईएसईआर भोपाल तथा प्रो. अजय कुमार भारद्वाज, आईईएचई भोपाल ने आमंत्रित व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता एवं अधिष्ठाता (शिक्षण) प्रो. जयदीप मंडल के मार्गदर्शन में तथा डॉ. आर. प्रजापति एवं डॉ. संतोष कुमार के समन्वयन में किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं राष्ट्र-निर्माण में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के चिरस्थायी योगदान को रेखांकित किया गया


