अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
दूल्हा-दुल्हन को छप्पन भोग अर्पित कर हुई महाआरती
15हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रशादी



भोपाल |श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा आयोजित 21दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आज शाम बाबा बटेश्वर का दूल्हा एवं माता गोरा का दुल्हन के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई |
समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि दूल्हा -दुल्हन को छप्पन भोग अर्पित कर लगभग 15हजार महिला- पुरुषों को महा प्रसादी का देर रात तक वितरण किया गया |इस अवसर पर भजन संध्या भी संपन्न हुई समिति के शिशिर मित्तल, प्रकाश मालवीय, अभिषेक लाला , सचिन राठौर ,विजय चतुर्वेदी आदि भी उपस्थित रहे|


