श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं ब्रह्मलीन महंत की मूर्ति स्थापना।



उदासीन पंचायती, नया अखाड़ा समाधि गुरु संगत साहिब सच्ची दाढ़ी,कुटिया, महंत बाबा जमना दास कुरुक्षेत्र ग्राम झांसा, हरियाणा में श्री हनुमंतलाल जी महाराज की अचल प्राण प्रतिष्ठा एवं ब्रह्मलीन महंत श्री शंकर दास उदासीन जी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई।
वैदिक विधि विधान पूर्वक मंदिर शिखर पर,कलश, की स्थापना श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज के मार्गदर्शन में पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के आचार्यत्व, एवं पंडित श्री नारायण प्रसाद जी आचार्य के सानिध्य में वैदिक विधान पूर्वक त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ श्री उदासीन आश्रम मंदिर मरघटिया,महावीर, शाहजहानाबाद के पूर्व महंत ब्रह्मलीन श्री शंकर दास जी महाराज की मूर्ति की स्थापना एवं श्री हनुमान जी महाराज की अचल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संत महापुरुषों एवं विद्वानों,तथा, भक्तों ने पुनीत अवसर पर महा अभिषेक पूजन अर्चन, पिठार्चन, देव आवाहन,व, विभिन्न अधिवास, औषधि अनेक तीर्थ के,जल, पंचगव्य पंचामृत, सप्तमृतिका, सप्तधान्य,तथा, पंचरत्न आदि से मूर्तियों का स्नापन,
न्यास एवं चतुर्दश संस्कार, सहित, हवन, मंदिर शिखर पर कलश स्थापना, धर्म ध्वजा की पूजन, एवं महा आरती पूर्वक कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से संपन्न किया
परम पूज्य ब्राह्मणी महंत श्री शंकर दास जी महाराज को संतो ने स्मरण किया एवं अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए महाराज श्री के शिष्योँ एवं भक्तों ने, महाराज श्री के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, महाराज श्री ने अपने जीवन काल में मानव सेवा ही, देवसेवा ,है,।यह संदेश, देने का जीवन पर्यंत, कार्य किया, एवं गरीब अनाथ असहाय, रोगी की सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहे, गौ सेवा, संत ब्राह्मण कन्या गंगा गायत्री वेद एवं देव भाषा संस्कृत,के, लिये,जीवन पर्यंत कार्य करते रहे।
महाराज श्री के उपरोक्त सभी कार्यों का अनुसरण करने के,लिये, सभी कृत संकल्पित है।
पंडित गंगा प्रसाद आचार्य


