दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, करण जौहर और कल्याणी समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई
आज रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। उनकी शादी को लेकर हर कोई बेहद खुश है। सामंथा रुथ प्रभु से लेकर कई सेलेब्स ने न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई दी है।


आज गुरुवार 26 फरवरी 2026 का दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिए बेहद खास हो गया है। आज के दिन दोनों ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बांध लिया है। रश्मिका और विजय की शादी से कई सेलेब्स बेहद खुश हैं और उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।सामंथा रुथ प्रभु ने दी बधाई
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय की एक प्यारी शादी की तस्वीर शेयर की है। इस खास तस्वीर के साथ सामंथा ने विजय और रश्मिका को शादी की बधाई दी हैकृति सेनन
कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को उनकी शादी की बहुत-बहुत बधाई दी है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘इस फोटो में ढेर सारा प्यार और खुशी दिख रही है। बधाई हो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। आप दोनों को पूरी जिंदगी खूबसूरत यादें और बहुत सारा प्यार मिले, जो आपको एक साथ जीवंत और सुकून भरा महसूस कराए।’ कृति ने आगे रश्मिका के लिए लिखा, ‘रश्मिका, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम्हारी आंखों में आंसू के साथ मुस्कान देखकर मुझे बहुत भावुक कर दिया। तुम उन सबसे सच्चे और अच्छे दिल वाले लोगों में से एक हो, जिनसे मैं कभी मिली हूं।’ कृति और रश्मिका फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आएंगी।हंसिका मोटवानी
साउथ, टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं हंसिका मोटवानी ने भी रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी है। हंसिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय और रश्मिका की शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं

