खबर
गैस का रेगुलेटर ठीक कर रही थी महिलाअचानक लग गई आग; जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक महिला पड़ोसी के गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक करते समय हुए गैस रिसाव के कारण आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला पड़ोसी की मदद करने के लिए गई थी और अचानक आग की चेपट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, विजयनगरम शहर के हुकुम्पेट जंक्शन कस्बे में रहने वाली 31 वर्षीय भवानी अपने बुजुर्ग पड़ोसी की मदद करने गई थी. गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक करते समय गैस लीक हो गई और अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे कमरे में तेजी से फैल गई और भवानी आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हर कोई इस घटना की चर्चा कर रहा है.




