मनोरंजन

किलर के आलिशान फ्लैट में मिली मांस का लोथड़ा बनी सड़ी-गली लाश.. कौन कातिल और कौन विक्टिम, कहना हुआ मुश्किल

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर एक बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई, जिसका नाम है 56 डेज. आइए जानते हैं कि कैसी है ये सीरीज और आपको वीकेंड पर इसे बिंज वॉच करना चाहिए या नहीं.

अमेजन पर हर हफ्ते कुछ न कुछ ऐसा आ जाता है जो आपको अंदर से हिलाकर रख देता है. सीरीज के मामले में अमेजन के पास बढ़िया कंटेंट रहता है. इस हफ्ते भी कुछ ऐसा देखने को मिला. सीरीज का नाम है 56 डेज.

इस 8 एपिसोड वाली सीरीज के ट्रेलर ने मुझे काफी एक्साइट किया था. कहानी है एक लड़की और एक लड़के की और एक लाश की, जो सड़ी गड़ी हालत में एक आलिशान फ्लैट के बाथरूम के बाथटब से मिलती है. ये फ्लैट है लड़के का, जहां वो उस लड़की के साथ रहता था.

सीरीज की कहानी सियारा वाइस और ओलिवर कैनेडी के मिलने के 56 दिनों की है. इस कहानी में प्यार, इंटिमेट मोमेंट्स, झूठ, फरेब, साजिश और एक कत्ल शामिल है. सियारा और ओलिवर एक सुपरमार्केट में टकराते हैं, दोनों में प्यार होता है.

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, हमें पता लगता है कि सियारा को ओलिवर के पास्ट के बारे में पता है और उसका ओलिवर की जिंदगी में आना कोई इत्तेफाक नहीं है. कहानी पास्ट और प्रेजेंट के बीच चलती रहती है.

बाथटब में एक लाश मिलती है, जिसे केमिकल डालकर सड़ाने की कोशिश की गई थी. लाश की हालत इतनी खराब है, कि ये भी पता लगाना मुश्किल है कि वो लड़का है या लड़की. ओलिवर और सियारा का कोई अता-पता नहीं है. ऐसे में अब पता करना है कि कौन कातिल है और किसका कत्ल हुआ है.

5 / 10
ये एक इरोटिक मिस्ट्री थ्रिलर है, ऐसे में फैमिली के साथ आप इसे न ही देखें तो अच्छा होगा. सीरीज मजेदार है, कहानी और किरदारों की डेप्थ काफी अच्छी है. कहानी में हर वक्त लगता है कि अब सच खुलेगा, लेकिन फिर कहानी एक नया मोड़ ले लेती है.

ये एक इरोटिक मिस्ट्री थ्रिलर है, ऐसे में फैमिली के साथ आप इसे न ही देखें तो अच्छा होगा. सीरीज मजेदार है, कहानी और किरदारों की डेप्थ काफी अच्छी है. कहानी में हर वक्त लगता है कि अब सच खुलेगा, लेकिन फिर कहानी एक नया मोड़ ले लेती है.

सीरीज में दो डिटेक्टिव्स की भी कहानी दिखाई गई है, जो न भी होती, तो भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बातें और सब प्लॉट कहानी की रिदम तोड़ देता है. वो इस सीरीज का माइनस प्वाइंट है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button