हेल्थ

सुबह खाली पेट कौन से फल नहीं खाने चाहिए, डायटिशियन से जानें

फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इनको खाने का भी एक समय होता है. कुछ फल ऐसे होते हैं जिनको कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इस बारे में डायटिशियन ने बताया है.

फल खाने के अपने कई फायदे हैं. हर व्यक्ति को किसी न किसी फल को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. लेकिन ये ध्यान रखना भी जरूरी है कि फलों को कब और कैसे खाना चाहिए. कुछ लोग रात को भी फल खाते हैं तो कई लोग सुबह खाली पेट फल खाना हेल्दी मानते हैं, लेकिन क्या सुबह खाली पेट हर तरीके के फल खाएं जा सकते हैं? इस बारे में डायटिशियन से जानते हैं.

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में डायटिशियन डॉ. अनामिका गौर बताती हैं कि सुबह खाली पेट फल खा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल है जिनको कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये फल फायदे की जगह नुकसान कर सकते हैं. इनको सुबह खाने से एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी होने का रिस्क रहता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button