खबर

70 के पाकिस्तानी मौलाना, 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट; वीडियो वायरल

पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक जाने-माने 70 वर्षीय मौलाना हाकिम साहब ने हाल ही में अपने से 44 साल छोटी एक महिला से प्रेम विवाह किया है. निकाह के बाद इस जोड़े ने एक प्रोफेशनल 'ब्राइडल फोटोशूट' कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब हर तरफ छाई हुई हैं.

सोशल मीडिया पर आए दिन अनोखे अनूठे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक पाकिस्तानी मौलाना साहब और उनकी युवा दुल्हन के फोटोशूट ने इंटरनेट पर जो तहलका मचाया है कि पूछिए ही मत. 70 साल के मौलाना और उनकी 26 वर्षीय दुल्हन का यह वीडियो अब केवल एक निजी याद नहीं, बल्कि एक ग्लोबल वायरल सनसनी बन चुका है.

बताया जा रहा है कि रावलपिंडी के एक जाने-माने मौलाना हाकिम साहब ने हाल ही में अपने से 44 साल छोटी एक महिला से प्रेम विवाह किया है. निकाह के बाद इस जोड़े ने एक प्रोफेशनल ‘ब्राइडल फोटोशूट’ कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब हर तरफ छाई हुई हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में मौलाना साहब अपनी नई नवेली दुल्हन की गोद में लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं. नेटिजन्स की हंसी सिर्फ मौलाना पर नहीं, बल्कि उस फोटोग्राफर पर भी छूट रही है जो परफेक्ट शॉट लेने के चक्कर में जमीन पर गिरते-पड़ते कैमरे के एंगल सेट कर रहा है. कपल का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दुल्हन अपने शौहर के लिए सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का मशहूर गाना ‘दिल दियां गल्लां’ गुनगुनाती दिख रही है, जिसके जवाब में मौलाना साहब भी सुर में सुर मिलाते नजर आए. ये 

 यह वीडियो असली है?

सोशल मीडिया पर जब लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, तो उन्होंने AI चैटबॉट Grok से इसकी पुष्टि की. जवाब में चैटबॉट ने बताया कि यह रावलपिंडी की एक वास्तविक घटना है. यह फोटोशूट वेबसाइट ‘डेली पाकिस्तान’ के यासिर शमी द्वारा आयोजित किया गया था. हालांकि, विवाद बढ़ता देख वेबसाइट ने इसे अपने सारे प्लेटफॉर्म से हटा दिया, लेकिन तब तक यह क्लिप इंटरनेट पर फैल चुकी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button