अमरोहा के दो कॉटन वेस्ट कारखानों में लगी भीषण आग, दमकल की तीन से अधिक गाड़ियां काबू पाने में जुटी
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के इस्लाम नगर में दो कॉटन वेस्ट कारखानों में भीषण आग लग गई है. आग की लपटें दूर-दूर तक फैल गई हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. दमकल की तीन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.


उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मोहल्ला इस्लाम नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ दो कॉटन वेस्ट कारखानों में भीषण आग लगी गई. आग अभी भी जारी हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है. सूचना पर दमकल विभाग की तीन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है.पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है. बताया जा रहा है कि आग दानिश और शाहिद के कारखानों में लगी है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच के मुताबिक अब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
पूरे इलाके में हड़कंप
आगे लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आग कि तेज लपटे निकल रही हैं और लोग किसी बड़ी अनहोनी होने से डर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार पहले एक कारखाने में आग लगी और बाद में दूसरे कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई.
दो स्थानों पर कॉटन वेस्ट कारखानों में आग कि सुचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर तीन से अधिक गाड़ियों के साथ आग बुझाने के लिए पहुंच गया. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है. पुलिस के अनुसार अभी तक कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर आस-पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जानें की सलाह दी है. वहीं बताया जाता है कि आस-पास के अन्य दुकानों को भी खाली करा लिया गया है. खबर लिखें जानें तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है.



