खबरदेशविदेश

रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर, जब घर की बालकनी से दिखे 5 मीटर लंबे तैरते अजगर

एक चौंकाने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें इंडोनेशिया के बाली में रिहायशी इलाके की एक सड़क पर पांच मीटर लंबा सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स सहम गए हैं.

इंडोनेशिया के बाली में इन दिनों कुदरत कहर बरपा रहा है. यह खूबसूरत पर्यटन स्थल मानसूनी बारिश और बाढ़ की चपेट में है. इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने नेटिजन्स के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल, वायरल क्लिप में विशालकाय सांपों को रिहायशी इलाकों और विला के आंगनों में तैरते हुए देखा गया है.

स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने अपने घर की बालकनी से ऐसे वीडियो फिल्माए हैं, जिनमें लगभग 5 मीटर यानी 16 फीट तक लंबे अजगर बाढ़ के पानी में घूम रहे हैं. लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद बाली की सड़कें नहरों में तब्दील हो गई हैं, और पानी विला के अंदर घुस चुका है.मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. कूटा, लेगियन और सानूर जैसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

क्यों निकल रहे हैं ये सांप?

बता दें कि बाली प्राकृतिक रूप से रेटिकुलेटेड पायथन (Reticulated Python) का घर है. बाढ़ के कारण उनके प्राकृतिक ठिकाने पानी से भर गए हैं, जिससे वे सुरक्षित स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक सांप के हमले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

राहत और बचाव कार्य

इस बीच, राहत और बचाव कार्य जारी है. रबर की नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. अधिकारियों ने पर्यटकों और निवासियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button