खबर

अमेरिका में 100 डॉलर के अंदर कितनी सब्जियां और फल आएंगे

एक अमेरिकी महिला का वीडियो इन दिनों लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला वीडियो शेयर करते हुए बताती है कि अमेरिका में 100 डॉलर के कितनी सब्जियां आती है. वीडियो को इंस्टा पर शेयर किया गया, जो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया.क्या अमेरिका में 100 डॉलर की कीमत वही है जो भारत में 100 रुपये की? ये सवाल सुनने में भले ही सीधा लगे, लेकिन इसका जवाब अर्थव्यवस्था और पर्चेजिंग पावर से जुड़ा हुआ है. आमतौर पर हर समझदार व्यक्ति जानता है कि अमेरिकी डॉलर भारतीय रुपये की तुलना में काफी मजबूत है. इसलिए जब अमेरिका में कोई व्यक्ति 100 डॉलर लेकर बाजार जाता है, तो उसकी खरीदारी भारत के 100 रुपये जैसी बिल्कुल नहीं होती.

खबर लिखे जाने के समय एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 90 भारतीय रुपये के बराबर बताई गई है. यानी अगर किसी के पास 100 डॉलर हैं, तो भारतीय मुद्रा में यह करीब 9,000 रुपये के आसपास बैठता है. ऐसे में स्वाभाविक है कि अमेरिका में 100 डॉलर से भारत के 100 रुपये की तुलना में कहीं अधिक सामान खरीदा जा सकता है. लेकिन क्या अमेरिका सच में इतना सस्ता है? आइए एक उदाहरण से समझते हैं.

क्या-क्या खरीदा 100 डॉलर में?

अमेरिका में रहने वाली स्वीटी रंजन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 100 डॉलर का बजट लेकर फल और सब्जियां खरीदने निकलती हैं. वीडियो की शुरुआत में ही वह दर्शकों को बताती हैं कि वह देखना चाहती हैं कि आखिर 100 डॉलर में कितनी ग्रॉसरी आ सकती है. सबसे पहले वह 5.5 डॉलर की एक फूलगोभी लेती हैं. इसके बाद 1 डॉलर 49 सेंट में लेट्यूस खरीदती हैं. फिर 5 डॉलर में तीन बैंगन लेती हैं. इसके अलावा वह तीन करेला, एक पैकेट बीन्स, धनिया के चार गुच्छे और 6 डॉलर में पुदीने के दो पैकेट भी अपने कार्ट में रखती हैं.

खरीदारी यहीं खत्म नहीं होती. आगे वह 1 डॉलर 30 सेंट में हरा प्याज (स्प्रिंग ऑनियन) लेती हैं. 2 डॉलर प्रति पाउंड के हिसाब से पालक खरीदती हैं और 3.5 डॉलर प्रति पाउंड की दर से शकरकंदी भी लेती हैं. फल की बात करें तो 450 ग्राम का एक पपीता 2 डॉलर में मिलता है. इसके अलावा वह एक पैकेट में चार टमाटर, 2 डॉलर में दो एवोकाडो और 6 डॉलर का एक नींबू का पैकेट भी खरीदती हैं. केले की कीमत सुनकर तो कई लोग हैरान हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें मात्र 7 सेंट में केले मिलते हैं, जो काफी सस्ते माने जा सकते हैं. इसके साथ ही वह एक पत्ता गोभी, 3 डॉलर के पैकेट वाले दो प्याज और पिज्जा बनाने के लिए एक सॉस का पैकेट भी लेती हैं.

स्टोर से बाहर निकलने के बाद स्वीटी बताती हैं कि यह सब्जियां और फल लगभग 3 से 4 दिनों के लिए पर्याप्त हैं. उनका कहना है कि स्टोर में बहुत ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं थे, फिर भी उन्होंने जरूरत का सामान ले लिया. जब वह बिल चेक करती हैं, तो कुल राशि 79.07 डॉलर निकलती है. यानी 100 डॉलर के बजट में से लगभग 21 डॉलर उनके पास बच जाते हैं.

अगर इस रकम को भारतीय मुद्रा में बदलें, तो 79.07 डॉलर करीब 7,000 रुपये के आसपास बैठते हैं. यह सुनकर कई लोग सोच सकते हैं कि अमेरिका में सब कुछ बहुत सस्ता है, लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है. वहां की आमदनी, खर्च और जीवनशैली भारत से काफी अलग है. इसलिए सीधे-सीधे कीमतों की तुलना करना सही तस्वीर नहीं दिखाता. अमेरिका में कमाई भी डॉलर में होती है और खर्च भी उसी हिसाब से तय होते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button