शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को दी श्रद्धांजलि


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद मार्केट पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को भावपूर्ण नमन किया।
मंडल उपाध्यक्ष विवेक साहू ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है, जो सदैव युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
महामंत्री मनोज घट ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अवनि शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुधीर माने, बबिता मोहनिया, अंजना गुप्ता, महेंद्र बंसल, चंदू प्रजापति, संयोजक मुकेश साहू (सोनू), कैलाश साहू, गिरीश साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल मंत्री शैलू खंडेलवाल द्वारा किया गया। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।


