ग्रीष्मकाल में पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिए निर्देश
रीवा में अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा की


भोपाल, 27 फरवरी 2026;उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा शहर में अमृत योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, निर्बाध एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण की जाएं।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अमृत योजना अंतर्गत रीवा शहर में निर्माणाधीन पानी की टंकियों के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर उन्हें उपयोग में लाने के निर्देश दिए। साथ ही पाइपलाइन विस्तार, जल प्रदाय नेटवर्क सुदृढ़ीकरण एवं संबंधित अधोसंरचनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास, संजय दुबे उपस्थित थे।

