खबरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

विगत तीन दिनों में ग्वालियर एवं जबलपुर से 10 अवैध हथियार एवं 270 से अधिक कारतूस जप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कार्यवाही के तहत पुलिस ने विगत 3 दिनों में ग्वालियर एवं जबलपुर जिले से 10 अवैध फायर आर्म्स, 270 से अधिक जिंदा कारतूस जप्त कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक चार पहिया वाहन भी जप्त किया है।

ग्वालियर :थाना सिरोल, थाना ग्वालियर एवं थाना डबरा देहात पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिरोल पुलिस ने हुरावली क्षेत्र में दबिश देकर एक पुस्तैनी मकान से 03 रायफल (315 बोर), 02 पिस्टल (32 बोर), 01 कट्टा (315 बोर) सहित अवैध हथियार जप्त किए है। साथ ही 315, 32 एवं 306 बोर के 97 से अधिक जिंदा कारतूस तथा मैग्जीन भी जप्त की गईं।

थाना ग्वालियर पुलिस ने तुलसी विहार कॉलोनी से एक आरोपी को देशी कट्टा एवं जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया।

थाना डबरा देहात पुलिस ने पिस्टल की नोक पर महिला का अपहरण करने वाले 02 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपहृता महिला को सकुशल दस्तयाब किया तथा घटना में प्रयुक्त ईको वाहन एवं देशी पिस्टल मय मैग्जीन जप्त की।

जबलपुर: थाना गोसलपुर तथा थाना लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, कुल 174 नग कारतूस एवं 01 कार जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं सतत कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button