खबरमध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री के निवास पर हुआ होली मिलन उप मुख्यमंत्री ने गाया फाग



भोपाल 5 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होली महापर्व पर अपनों के संग होली के रंग में रंगे रहे। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मिलते हुए होली की शुभकामना दी तथा लोगों ने भी उप मुख्यमंत्री जी को अबीर-गुलाल लगाया।
उप मुख्यमंत्री के रीवा अमहिया निवास में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने स्थानीयजनों के साथ होली खेलते हुए फाग का गायन किया तथा फाग गायन के दौरान बजाये जाने वाले परंपरागत वाह्य नगरिया का वादन भी किया।


