खबरमध्य प्रदेश

खेतों में गूंजे नरवाई नहीं जलाने के जागरूकता गीत

किसानों ने लिया संकल्प अब नरवाई नहीं जलाना है गीतों की गूंज और संकल्प शक्ति के साथ सारिका ने दिलाई शपथ

गांवों में होली पर्व पर होली गीत के साथ नरवाई नहीं जलाने के संकल्प गीत भी गूंज रहे हैं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने किसानों के बीच जाकर नरवाई नही जलाने का संदेश दिया। सारिका ने खेतों में किसानों के साथ मिलकर स्वरचित जागरूकता गीत गाए, ताकि संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को सामूहिक शपथ दिलाई कि वे अपनी फसल के अवशेषों को जलाएंगे नहीं, बल्कि उनका उचित प्रबंधन करेंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बचाना, वायु प्रदूषण रोकना है l
यह गतिविधियां मुख्य रूप से कृषि प्रधान क्षेत्रों में आयोजित की गईं जहाँ नरवाई जलाने की घटनाएं अधिक देखी जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button