खबर

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन: पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की है। वहीं पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की शिकायत पर आप विधायक विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्रवेश वर्मा पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर ली है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 के तहत दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साहिब सिंह नाम के शख्स ने साहिब सिंह प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत दी थी। इस शिकायत के आधार पर कानूनन जो केस बनता था, उसके हिसाब से दिल्ली पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर (नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज कर ली है और अब इस मामले की जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को मिली पांच शिकायतें
दिल्ली पुलिस का कहना है कि पुलिस को पांच शिकायतें मिल चुकी हैं। ये शिकायतें तिलक नगर व विकासपुरी पुलिस स्टेशन में दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, शिकायतों में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं और फिलहाल उनकी जांच की जा रही है।

भाजपा की ओर से दो शिकायतें
पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवेश वर्मा से जुड़े इस विवाद में मिलीं कुल पांच शिकायतों में से एक शिकायत उस व्यक्ति साहिब सिंह की ओर से है, जिसे वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा के साथ विवाद के दौरान थप्पड़ लगते हुए देखा गया था। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की तरफ से जरनैल सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दो शिकायतें दी गई हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से भी दो शिकायतें दी गई हैं। इनमें प्रवेश वर्मा के साथ कथित बदसलूकी का आरोप लगाया गया है।

दो पुलिस स्टेशनों में क्यों पहुंचीं शिकायतें
रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद से जुड़ी सड़क का दोनों तरफ का हिस्सा विकासपुरी थाना क्षेत्र में आता है, जबकि गुरुद्वारा वाला हिस्सा तिलक नगर थाना क्षेत्र में आता है। इसी वजह से घटना से जुड़ी शिकायतें दोनों थाना क्षेत्रों में पहुंची हैं, इसलिए इसे केवल इस आधार पर नहीं देखा जा सकता कि शिकायत दो थानों में गई हैं तो दो अलग-अलग एफआईआर होनी चाहिए। पुलिस पहले शिकायतों और संबंधित घटनाओं की जांच कर रही है।

ऐसे शुरू हुआ प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड
यह पूरा विवाद सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुए निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। रविवार को दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली के इलाके में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर आप विधायक जरनैल सिंह और उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। एक वीडियो में जरनैल सिंह सड़क की सतह का एक हिस्सा हाथ से निकालकर दिखाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद माहौल गर्म होने की बात सामने आई। इसी दौरान एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा एक व्यक्ति के मोबाइल की तरफ हाथ बढ़ाते और उसके बाद उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।बाद में उस व्यक्ति की पहचान साहिब सिंह के तौर पर है। वह जरनैल सिंह से जुड़े सोशल मीडिया काम से जुड़ा बताया गया है। साहिब सिंह का कहना है कि वह मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिब सिंह के खिलाफ दो जून एमसीडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज है। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल जमानत में पर है।

पीडब्ल्यूडी की शिकायत में ये आरोप हैं
पुलिस को पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों और ठेकेदार की ओर से भी शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि जरनैल सिंह ने सड़क का काम रोकने की कोशिश की और पैसे की मांग की। एक शिकायत में नई बनी सड़क को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। इन आरोपों पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button