छतरपुर के डायल-112 हीरोज: त्वरित सहायता से मिली घायलों को राहत
डायल-112 आपात स्थितियों में त्वरित सहायता, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का भरोसेमंद माध्यम है। छतरपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हुए दो युवकों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर डायल-112 जवानों ने अपनी तत्परता और सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
दिनांक 05 मार्च कोछतरपुरजिले के थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत कुसमा पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो जाने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना महाराजपुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफआरक्षक श्री अवधेश मीणाएवंपायलट श्री अनिलने पाया कि दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता सेमहाराजपुर अस्पतालपहुँचाया। डायल-112 की तत्परता के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।
डायल-112 हीरोज द्वारा प्रदर्शित यह सेवा-भाव और जिम्मेदारी पुलिस के प्रति समाज के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।



