खबरमध्य प्रदेश

नरभक्षी को गिरफ्तार करने में पुलिस के छूटे पसीने! युवक को हथौड़े से मारकर खाया मांस और पिया था खून

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी ख़बर निकलकर आई जो दमोह के इतिहास में शायद इस तरह का पहला मामला हो भाईदूज के दिन बहिन से मिलने आये  नाबालिग भाई की एक सनकी मानसिक रूप से बीमार एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। इसके अलावा मृत नाबालिग के सिर पर अनेकों बार करने के बाद उसका खून पिया। खून अपने चेहरे पर भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो  सोसालमीडिया पर वायरल भी हुआ ।

यह दिल देहला देने वाली घटना दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की है। मृतक  नाबालिग 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव से भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। जहां बहिन के घर के सामने ही यह वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया। मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने अधेड़ व्यक्ति गुड्डा पटेल ने अचानक नाबालिग पर हमला कर दिया।

आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद करीब 15-20 बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा के अनुसार आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया, चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा किसी तरह बच गया। उसने बताया वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भाई ने मेरे सामने दम दिया वह उसे बचा नहीं पाया।

हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ मेंहथौड़ा लेकर खेतों की ओर भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी खेतों में छिप गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी घेराबंदी की। आरोपी ने हाथ में हथियार लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को डराने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए लोग पीछे हट गए। हालांकि बाद में जब आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया, तब ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर उसे काबू में कर लिया।

पत्नी की भी हत्या कर चुका है आरोपी

स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी ने 20 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या भी कर  चुका है । वह जेल की सजा काट चुका है। 2 साल पहले ही उसकी सजा पूरी हुई थी ,घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो गई है। उसका बेटा अलग रहकर खेती करता है। आरोपी गांव में ही घूमता रहता था।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button