खबरमध्य प्रदेश
सांसदों को पेंशनर्स की प्रमुख मांग रुपए 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू कराने के लिए आमंत्रण – म प्र के 200 पेंशनर्स दिल्ली जाँएगे


ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि सरकार न्यूनतम 1000/- अधिकतम 3000/- पेंशन देने की बात करती है जबकि हकीकत यह है की 366000 पेंशनर्स को 1000/- से कम तथा 50 लाख पेंशनर्स को 1500/- से कम पेंशन मिल रही है यहां तक की कुछ पेंशनर्स को रुपये 518/- पेंशन का भुगतान किया जा रहा है जो कि मानवीय दृष्टि से सम्मानजनक जीवन जीने मे लिए पर्याप्त नही है साथ ही न्याय संगत नही है अत: 9,10,11 मार्च को जंतर मंतर नई दिल्ली मे करो या मरो आंदोलन का समर्थन करने के लिए सांसदों को ज्ञापन सौपकर अनुरोध किया गया है की करो या मरो आंदोलन शामिल होकर हमारी मांगों का समर्थन कर हमे न्याय दिलाये
मध्य प्रदेश के लग भग 200 पेंशन करो या मरो आंदोलन के लिए 8 मार्च को दिल्ली जाँएंगे


