खबरबिज़नेस

मोटोरोला edge 70 fusion लॉन्‍च, अर्ली बर्ड सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू, दुनिया का पहला 50MP सोनी Lytia 710 सेंसर, लग्‍ज़री फैब्रिक फिनिश और पावर-पैक्‍ड 7000mAh बैटरी – यह सब मिलेगा 24,999 रुपये की कीमत में!

मोटोरोला edge 70 fusion ने स्मार्टफोन फोटोग्राफी में नया बेंचमार्क सेट किया है, जिसमें दुनिया का पहला 50MP सोनी-LYTIA™️ 710 कैमरा OIS और motoAI के साथ आता है। पैंटोन™️ वैलिडेटेड कलर्स और स्किन टोन™️ वैलिडेशन, 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन लेंस, और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ यह प्रो-ग्रेड AI फोटोग्राफी और हर लेंस पर सिनेमैटिक 4K वीडियो डिलीवर करता है
• मोटोरोला edge 70 fusion प्रीमियम फैब्रिक-प्रेरित टेक्सचर्स और पैंटोन™️ क्यूरेटेड कलर्स पेश करता है, जिसमें एक्सेंट कैमरा डिटेलिंग दी गई है। यह एक बोल्ड लेकिन रिफाइंड डिजाइन स्टेटमेंट देता है—सॉफ्ट, लग्‍ज़री टच और रोजमर्रा के इस्तेमाल में असाधारण कम्फर्ट के साथ
• मोटोरोला edge 70 fusion में भारत का एकमात्र 144Hz 1.5K ट्रू कलर^ क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जो पैंटोन™️ वैलिडेटेड और पैंटोन™️ स्किनटोन™️ सटीकता के साथ आता है। 6.78” सुपर HD एक्सट्रीम एमोलेड पैनल पर 5200 nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है—कॉर्निंग®️ गोरिल्‍ला®️ ग्‍लास 7i से प्रोटेक्टेड।
• यह अल्ट्रा-थिन डिजाइन में विशाल 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक करता है, जो 52 घंटे तक बैटरी लाइफ देती है। 68W TurboPower™️ फास्ट चार्जिंग के साथ सिर्फ 10 मिनट में पूरे दिन की पावर मिल जाती है।
• क्‍वॉलकॉम®️ स्‍नैपड्रैगन®️ 7s Gen 4 से पावर्ड, motorola edge 70 fusion में 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग है—जिससे शानदार स्‍पीड के साथ मल्टीटास्किंग, 120 FPS तक गेमिंग और moto AI, गूगल जेमिनी, माइक्रोसाफ्ट कोपायालट तथा परप्‍लेक्सिटी बिल्ट-इन के साथ स्मार्टर AI एक्सपीरियंस मिलते हैं
• मोटोरोला edge 70 fusion लिमिटेड पीरियड के लिए 6 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव अर्ली बर्ड सेल में उपलब्ध होगा। इसके बाद डिवाइस 12 मार्च 2026 से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा—प्रभावी लॉन्च प्राइस सिर्फ 24,999* रुपये से शुरू

नई दिल्ली, 7 मार्च 2026: मोटोरोला, मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्‍लोबल लीडर तथा भारत के प्रमुख AI स्मार्टफोन ब्रांड, ने आज मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला edge 70 fusion लॉन्च किया। इस डिवाइस में कैमरा में महत्‍वपूर्ण इनोवेशन, शानदार विजुअल्स और नेक्स्ट-जेन ऑन-डिवाइस AI को पेश किया गया है।
यह दुनिया का पहला 50MP सोनी-LYT 710 कैमरा motoAI के साथ लाता है, जो बेहतरीन लो-लाइट क्लैरिटी, बिना ब्लर के शॉट्स, 100% ट्रू कलर्स और पैंटोन™️ द्वारा वैलिडेटेड स्किन टोन्स, साथ ही सभी लेंस पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग देता है। इसमें ऑल-न्यू डिजाइन के साथ ही पैंटोन™️ क्यूरेटेड कलर्स में लग्ज़री फैब्रिक फिनिश, भारत का एकमात्र 144Hz 1.5K ट्रू कलर^ क्वाड-कर्व्ड पैंटोन™️ वैलिडेटेड डिस्प्ले दिया गया है। 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 68W टर्बोपावर™️ चार्जिंग, स्‍नैपड्रैगन®️ 7s Gen 4 पावर और IP68 + IP69 तथा MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ, मोटोरोला edge 70 fusion सेगमेंट में स्‍मार्टफोन का शानदार अनुभव देता है।
मोटोरोला edge 70 fusion ने इमेजिंग में नया बेंचमार्क सेट किया है—दुनिया का पहला 50MP सोनी LYTIA™️ 710 कैमरा motoAI से पावर्ड है। OIS और एडवांस्ड f/1.8 अपर्चर के साथ नया LYTIA™️ 710 सेंसर असाधारण क्लैरिटी, बेहतर सिग्नल-टू-नॉइज परफॉर्मेंस और लो-लाइट में शानदार रिजल्ट्स देता है—ब्राइटर हाइलाइट्स और डीपर शैडोज के साथ। motoAI रियल-टाइम में टेक्सचर्स, डायनामिक रेंज और मोशन डिटेक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे तेज मूविंग सीन में भी क्रिस्प, बिना ब्लर के कैप्चर्स मिलते हैं। पैंटोन™️ वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोन™️ स्किनटोन™️ वैलिडेशन के साथ कैमरा क्रिएटर्स की इच्‍छा मुताबिक सटीक, ट्रू-टू-लाइफ कलर्स और नैचुरल स्किन टोन्स को बिल्कुल वैसा ही रिप्रोड्यूस करता है।
स्‍मार्टफोन में मेन सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है, जिसमें 120° फील्ड ऑफ व्यू से विस्तृत लैंडस्केप्स और बेहतरीन क्लोज-अप्स आसानी से कैप्चर होते हैं। साथ ही 32MP फ्रंट कैमरा शार्प सेल्फी और क्रिस्टल-क्लियर वीडियो कॉल्स के लिए ऑप्टिमाइज्ड है। डिवाइस सभी कैमरों पर अल्‍ट्रा-शार्प 4K वीडियो रिकॉर्डिंग वीडियो HDR के साथ सपोर्ट करता है, जिससे फिल्मिंग के दौरान लेंस स्विचिंग सहज रहती है।
एडवांस्ड फीचर्स जैसे AI फोटो एन्‍हैंसमेंट, एडैप्टिव स्‍टैबिलाइजेशन, मल्टीपल फोकल लेंथ्स वाला पोट्रेट मोड, ऑटो नाइट विज़न, हॉरिज़न लॉक और हाइपरलैप्‍स—पावरफुल गूगल फोटोज़ AI टूल्स के साथ मिलकर—वास्‍तव में एक प्रो-ग्रेड AI कैमरा सिस्टम बनाते हैं, जिसे आसान और सिनेमैटिक क्रिएटिविटी के लिए डिजाइन किया गया है।
कारीगरी और आधुनिक खूबसूरती के संयोजन के साथ, मोटोरोला edge 70 fusion में एकदम नई डिज़ाइन दी गई है, जिसमें लग्जुरियस लिनेन-प्रेरित फैब्रिक फिनिश है। यह साफ्ट टेक्सचर देता है जो देखने में जितना प्रीमियम लगता है, हाथ में भी उतना ही महसूस होता है। शक्तिशाली हार्डवेयर होने के बावजूद डिवाइस अल्ट्रा-स्लिम सिर्फ 7.99mm मोटा है और इसका वजन महज 193 ग्राम है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में असाधारण कम्फर्ट और बैलेंस मिलता है। कर्व्ड फ्रंट ग्लास बड़ी ही आसानी से फोन के पिछले हिस्‍से से मिलता है, जिससे कोई शार्प किनारे नहीं रहते और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए नैचुरल, एर्गोनॉमिक ग्रिप बनती है।
तीन खास पैंटोन™️ क्यूरेटेड कलर्स में उपलब्ध— पैंटोन ™️ ब्‍लू सर्फ, पैंटोन™️ कंट्री एयर और पैंटोन™️ सिल्‍हुट—और पहली बार कैमरा हाउसिंग के चारों ओर एक्सेंट कलर डिटेलिंग के साथ, मोटोरोला edge 70 fusion एक बोल्ड लेकिन रिफाइंड डिजाइन स्टेटमेंट देता है, जिसमें स्टैंडआउट विजुअल अपील और ड्यूरैबिलिटी दोनों हैं।
मोटोरोला edge 70 fusion विजुअल एक्सीलेंस को अगले स्तर पर ले जाता है। इसमें भारत का एकमात्र 144Hz 1.5K True Colour^ क्‍वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसे Pantone™️ द्वारा वैलिडेट किया गया है ताकि क्रिएटर्स के इंटेंडेड एक्यूरेट कलर्स और स्किन टोन्स बिल्कुल वैसा ही दिखें। 6.78” सुपर HD+ (1.5K) एक्सट्रीम एमोलेड पैनल HDR10+ सर्टिफिकेशन, 100% DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ सिनेमा का शानदार अनुभव देता है—लाइफलाइक कॉन्ट्रास्ट, रिच ग्रेडिएंट्स और अल्ट्रा-वाइब्रेंट विजुअल्स।
सेगमेंट में अग्रणी 5200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ, डिस्‍प्‍ले में तेज़ धूप में भी असाधारण क्लैरिटी मिलती है, जबकि 144Hz रिफ्रेश रेट से अल्ट्रा-स्मूद गेमिंग का अनुभव होता है। स्मार्ट वॉटर टच, SGS आई केयर सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग®️ गोरिल्‍ला®️ ग्‍लास 7i से प्रोटेक्टेड यह डिस्प्ले शानदार और टिकाउ व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट को और बेहतरीन बनाने के लिए डुअल स्टेरियो स्पीकर्स डॉल्‍बी एटमॉस®️ और हाई-रेजोल्‍यूशन ऑडियो के साथ आते हैं, जो शानदार क्लैरिटी और डेप्थ के साथ मल्टीडायमेंशनल साउंड देते हैं।
अल्ट्रा-स्लिम फॉर्म फैक्टर के बावजूद मोटोरोला edge 70 fusion में है एक विशाल 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो बिना परफॉर्मेंस कम किए 52 घंटे तक बैटरी लाइफ देती है। स्ट्रीमिंग, गेमिंग, 4K रिकॉर्डिंग, वीडियो कॉल्स और सोशल मीडिया के लंबे इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई यह एडवांस्ड सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी स्लिम प्रोफाइल में लंबे समय तक एंड्योरेंस सुनिश्चित करती है।
इसके साथ 68W टर्बोपावर™️ चार्जिंग है, जो सिर्फ 10 मिनट में पूरे दिन की पावर दे देती है—ताकि यूजर्स जल्दी रिफ्यूल करें और बिना रुके अपने काम करते रहें और उनका मनोरंजन भी हो।
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन को पावर देने वाला है स्‍नैपड्रैगन®️ 7s Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म, जो AI, CPU और GPU परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड्स लाता है—ताकि अनुभव तेज, ज्यादा शानदार और स्मूद हो। नया क्‍वॉलकॉम®️ ऑरयॉन CPU आर्किटेक्चर पर बना यह प्लेटफॉर्म 27% बेहतर परफॉर्मेंस देता है और 1Mn+ से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल करता है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी टास्क बिल्कुल सहज हो जाते हैं। दोबारा डिजाइन किये गये GPU में 30% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस मिलती है, जबकि 65% तेज NPU ऑन-डिवाइस AI एक्सपीरियंस को स्मार्ट बनाता है—को-पायलट और Perplexity बिल्ट-इन के साथ। 4473mm² वेपर चैंबर से बेहतर कूलिंग, 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और 16 5G बैंड्स के साथ Wi-Fi 6E बैकअप से अल्ट्रा-स्मूद परफॉर्मेंस और ब्लेजिंग-फास्ट कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन moto ai 2.0 के साथ आता है, जो अगले स्तर की इंटेलिजेंस प्रदान करता है। इसमें नेक्‍स्‍टमूव कंटेक्स्चुअल सजेशन्स हैं जो स्क्रीन पर क्या है, उसे समझकर रियल-टाइम में सही एक्शन्स सुझाते हैं। क्रिएटिव टूल्स जैसे AI इमेज स्‍टूडियो, स्‍केच टु इमेज, स्‍टाइल सिंक, टेक्‍स्‍ट टु स्टिकर और अवतार क्रिएशन शामिल हैं। कैच मी अप 2.0, पे अटेंशन लाइव ट्रांसक्रिप्शन्स, AI प्‍लेलिस्‍ट स्‍टूडियो, ग्‍लोबल सर्च, ऑटो स्‍क्रीनशॉट ब्‍लर और दिस ऑन दैट के जरिए सुचारू क्रॉस-डिवाइस टास्क फ्लो प्रोडक्टिविटी को अगले स्तर पर ले जाते हैं। रिमेंटस दिस और रिकॉल जैसे फीचर्स स्मार्ट मेमोरी वॉल्ट की तरह काम करते हैं, जबकि परप्‍लेक्सिटी इंटीग्रेशन से इंस्टेंट एक्सप्लोरेशन, प्लानिंग और कंटेक्स्चुअल रेकमेंडेशन्स मिलते हैं। motoAI, कोपायलट, परप्‍लेक्सिटी और गूगल जेमिनी में से अपनी पसंद चुनने की आजादी के साथ यूजर्स को सचमुच वर्सेटाइल और इंटेलिजेंट असिस्टेंस मिलता है।
मोटोरोला edge 70 fusion MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड प्रोटेक्शन के 16 टेस्ट्स पास करके ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है—इसमें खूबसूरत लुक को बरकरार रखा गया है। यह एक्सट्रीम टेम्परेचर्स का सामना करता है: -20°C की कड़ाके की सर्दी से लेकर 60°C की तपती गर्मी तक, यहां तक कि पार्क की गई कार के अंदर जलने वाली गर्मी भी। 95% तक ह्यूमिडिटी भी झेल लेता है। IP68 और IP69—सबसे हाई लेवल वॉटर प्रोटेक्शन के साथ डस्ट, डर्ट, सैंड और हाई-प्रेशर वॉटर से बेहतरीन सुरक्षा मिलती है। यह 1.5 मीटर तक फ्रेश वॉटर में 30 मिनट तक डूबा रहने को भी सहन कर सकता है।
लॉन्च के बारे में मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हम लगातार पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देते हुए उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन को आज के उपभोक्ताओं के जीने, क्रिएट करने और जुड़ने के तरीके की गहरी समझ के साथ जोड़ते हैं। मोटोरोला edge 70 fusion के साथ हमने असाधारण कैमरा परफॉर्मेंस, डिजाइन एक्सीलेंस, इंटेलिजेंट एक्सपीरियंस और अल्ट्रा-रिफाइंड फॉर्म फैक्टर में भरोसेमंद पावर व परफॉर्मेंस देने पर फोकस किया है। यह लॉन्च हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स से आगे बढ़कर ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएं जो पर्सनल, एक्सप्रेसिव और आसानी से पावरफुल महसूस हो। यह हमारे प्रीमियम, डिजाइन के नेतृत्‍व वाला और AI-पावर्ड अनुभव देने की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को सार्थक तरीके से बेहतर बनाता है।”
नवीनतम Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ चलने वाला मोटोरोाल edge 70 fusion 3 OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है। डिवाइस में NFC सपोर्ट भी है और मोटो सिक्‍योर 5.0, थिंकशील्‍ड, फैमिली स्‍पेसेज, मोटो अनप्‍लग्‍ड तथा इंटेलिजेंट सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन जैसा बेहतरीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है, जो मजबूत प्राइवेसी, सिक्योरिटी और लंबी अवधि की विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।
प्रो-ग्रेड इमेजिंग, रिफाइंड फैब्रिक-इंस्पायर्ड डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस, इमर्सिव ऑडियो और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर को एक साथ लाकर मोटोरोला edge 70 fusion मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जा सकती है, उसकी परिभाषा को नए सिरे से गढ़ता है—यह एक विचारपूर्वक क्राफ्टेड डिवाइस में स्टाइल, सब्स्टेंस और इनोवेशन का सहज मिश्रण पेश करता है।
उपलब्धता:
मोटोरोला edge 70 fusion तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा – 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट। यह फोन तीन शानदार पैंटोन™️ क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स – पैंटोन™️ ब्‍लू सर्फ, पैंटोन™️ कंट्री एयर और पैंटोन™️ सिल्‍हुट में आएगा। सभी वेरिएंट्स में रिफाइंड, फैब्रिक-इंस्पायर्ड प्रीमियम फिनिश दी गई है, जो हाथ में सॉफ्ट, टैक्टाइल फील देती है। यह रोजाना ग्रिप को बेहतर बनाती है और लग्ज़री लुक के साथ मजबूत करीगरी का शानदार मिश्रण पेश करती है।
ग्राहक सबसे पहले इस डिवाइस को 6 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव, लिमिटेड स्टॉक अर्ली बर्ड सेल के जरिए खरीद सकते हैं।
डिवाइस आधिकारिक रूप से 12 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लॉन्च प्राइस प्रभावी रूप से सिर्फ 24,999* से शुरू है।

लॉन्‍च प्राइस
LAUNCH PRICE
Edge 70 Fusion 8/128 GB : Rs 26,999
Edge 70 Fusion 8/256 GB : Rs 29,999
Edge 70 Fusion 12/256 GB : Rs 32,999

Affordability Offer details:
Bank Offer: ₹2,000 Instant Discount on HDFC & Axis Credit Cards along with No Cost EMI for 3 & 6 months on Axis & SBI Credit Cards.
Exchange Offer: Flat ₹2,000 Exchange Bonus on all brands.

NET EFFECTIVE PRICING (including offers)
Edge 70 Fusion 8/128 GB : Rs 24,999*
Edge 70 Fusion 8/256 GB : Rs 27,999*
Edge 70 Fusion 12/256 GB : Rs 30,999*

Operator Offer:
Free access to Google Gemini Pro Plan for 18 months, worth Rs. 35,100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button