खबरदेशमध्य प्रदेश
7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा की मांग को लेकर 9,10,11 मार्च का करो या मरो आंदोलन पूरी तरह सफल – अरुण वर्मा



ई पी एस 95 राष्ट्रीसंघर्ष समिति के नेतृत्व मे पेंशनरों की प्रमुख मांग रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा की मांग को लेकर 9 एवं 10 मार्च का जंतर मंतर नई दिल्ली मे करो या मरो आंदोलन पूरी तरह सफल रहा करो या मरो आंदोलन का संजय सिंह सहित कई सांसदों ने समर्थन किया सभा को प्रमुख रूप से सांसद संजय सिंह कमांडर अशोक राउत वीरेंद्र राजावत निर्गुण अरुण वर्मा शशिभान भदौरिया आर ए धारकर सहित पूरे देश से आये प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया इस अवसर पर हजारों की तादाद मे पूरे देश के पेंशनर्स उपस्थित थे पेंशनरों का कहना था की हम सभी करो या मरो आंदोलन करने आएं है हम मैदान तबतक नही छोड़ेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी अगर हमारी मांग पूरी नही की गई तो पूरे देश मे गद्दी छोड़ो आंदोलन करेंगे



