श्री ऋषवदेव भगवान (आदिनाथ )जी के जन्मकल्याण पर 11 से 17 मार्च तक होंगे आयोजन,, 12 मार्च को होंगी संगोष्ठी
भोपाल / जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्री ऋषव देव भगवान (आदिनाथ जी )के जन्म कल्याण महोत्सव पर 11 मार्च से 17 मार्च तक राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ द्वारा राजधानी में बिभिन्न आयोजन किये जा रहे हैँ उक्त जानकारी संघ के प्रदेश मिडिया प्रमुख पंकज प्रधान और महानगर भोपाल के प्रवक्ता अंशुल जैन नें देते हुए बताया कि सर्वप्रथम 11 मार्च को सुबह 10 बजे जवाहर लाल कैंसर हॉस्पिटल में भोजन वितरण होगा.. मुख्य कार्यक्रम 12 मार्च को जैन धर्मशाला मंगलवारा में दोपहर 2 बजे से होगा जिसमे एक विचार गोष्ठी आयोजित कि गयी है जिसमे आरएसएस के वरिष्ठ श्री शशि भाई सेठ, विधायक भगवान दास सबनानी, aig phq मलय जैन आदि वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे, चेम्बर कॉमर्स के अध्यक्ष गोविन्द गोयल, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, दिगंबर समाज के अध्यक्ष पंकज सुपारी आदि अतिथि रहेंगे.. इस कार्यक्रम में सभी समाजों के सक्रिय सदस्य उपस्तिथ रहेंगे.. कार्यक्रम की अध्यक्ष ता मंगलवारा समाज के अध्य्क्ष आदित्य मनया करेंगे.. 13 मार्च को शाम 4 बजे चार इमली स्थित गौ शाला में गौ सेवा कार्यक्रम होगा.14 मार्च को सभी जैन पाठशालाओं में शाम 7 बजे से दीप अर्चना और भक्ति के कार्यक्रम होंगे..15 मार्च को प्रातः 8 बजे से जैन धर्मशाला मंगलवारा में जैन भक्त सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा जिसमे भोपाल के सभी सक्रिय जैन कार्यकर्त्ता और श्रद्धांलू उपस्थित रहेंगे.. 16 मार्च को महिला समिति द्वारा सभी मंदिर में भक्ति और भजनों का बुलाऊया होगा,, 17 मार्च को प्रातः 6 30 पर आचार्य विद्यासागर कीर्ति स्तम्भ कमला पार्क पर योग और व्यायाम का कार्यक्रम होगा.. इसके अलावा 12 मार्च को प्रातः 8 बजे से श्री ऋषव देव उद्यान शाहपुरा में भी भव्य भक्ति का आयोजन किया जा रहा है…. राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के संघ नायक राकेश गोहिल नें बताया कि सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजित सभी कार्यक्रम मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से किये जा रहे हैँ….



