खबरमध्य प्रदेश

निर्माणाधीन विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भन्नी एवं हिरवार माइक्रो परियोजना के कार्य जल्द करें पूर्ण

भोपाल 13 मार्च 2026

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों को समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्राप्त निवेश प्रस्तावों पर भी चर्चा करते हुए एमपीआईडीसी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर प्रस्तावित निवेशकों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहडोल-उमरिया मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति, शहडोल नगरपालिका क्षेत्र में बनने वाले एनिकट और हिरवार एवं भन्नी माइक्रो परियोजना के कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं के कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिरवार एवं भन्नी माइक्रो परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। जिससे किसानों को ग्रीष्म कालीन खेती का लाभ इसी वर्ष से मिल सके। विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button