खबरमध्य प्रदेश

एकजुट हुआ स्वर्णकार समाज; इंदु सोनी के नेतृत्व में महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

टीकमगढ़। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल द्वारा टीकमगढ़ में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सागर संभाग प्रभारी श्रीमती इंदु सोनी ने किया।
​नारी शक्ति का संदेश
​राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज की महिलाओं को एकजुटता का संदेश दिया गया। श्रीमती इंदु सोनी ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण पंक्तियाँ साझा कीं:
​”नारी नरक ना जानिए, सब सौतन की खान।
जामे हरिजन उपजे, सोई रतन की खान।।”
​कार्यक्रम का संचालन एवं आभार
​समारोह का कुशल संचालन अधिवक्ता श्रीमती इंदिरा देवी सोनी (सागर संभाग प्रभारी एवं पूर्व सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड व महिला उत्पीड़न समिति) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती सीमा सोनी ने उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
​प्रमुख उपस्थिति
​इस रंगारंग कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
​श्रीमती माया सोनी, सुनीता सोनी, कंचन सोनी, रानी सोनी।
​रिचा सोनी, सरोज सोनी, पुष्पा सोनी, सीमा सोनी।
​अमित जड़िया, अंजू सोनी, इंदिरा सोनी, रानी सोनी।
​मधु सोनी, विनीता सोनी, मुन्नी सोनी एवं अन्य मातृशक्ति।
​समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button