मामूली बात पर बुजुर्ग किसान को सरेराह किया अपमानित, बनाया मुर्गा और फिर पैरों पर सिर रखवाकर मंगवाई माफी


शाहजहांपुर जिले के पुवायां गांव नाहिल में एक बुजुर्ग को सरेराह अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। मामूली बात पर बुजुर्ग को न केवल मुर्गा बनाया गया, बल्कि पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई गई। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आठ मार्च का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।शाहजहांपुर जिले के पुवायां गांव नाहिल में एक बुजुर्ग को सरेराह अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। मामूली बात पर बुजुर्ग को न केवल मुर्गा बनाया गया, बल्कि पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई गई। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आठ मार्च का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।बुजुर्ग के अनुसार आठ मार्च को दूसरे पक्ष के विवेक, विवेक के पिता मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपियों ने बुजुर्ग को मुर्गा बना दिया और उनका सिर अपने पैरों पर रखवाकर माफी मंगवाई। इस बीच किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और एक-दूसरे को भेजना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो पुलिस बुजुर्ग को घर से थाने लाई और तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुजुर्ग के अनुसार 13 मार्च को उनके खेती के साझीदार से भी आरोपियों ने मारपीट की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराकर पीड़ित की पहचान की गई। पीड़ित से वार्ता कर तहरीर प्राप्त की गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी