खबर
किसानों को 22वीं किस्त की सौगात, ऐसे चेक करें आपको मिले 2000 रुपये या नहीं
PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: किन किसानों को मिली है 22वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की किस्त सिर्फ उन किसानों को मिलती है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
- साथ ही जो किसान ई-केवाईसी करवाते हैं और जो लोग भू-सत्यापन का काम करवाते हैं उन्हें किस्त का लाभ मिलता है
07:44 PM, 13-Mar-2026
PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: कितने पैसे आए हैं बैंक अकाउंट में?
- पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी हुई है। इस किस्त में 2-2 हजार रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजे गए हैं। अगर आप भी पात्र होंगे, तो आपके भी बैंक खाते में 2000 रुपये आए होंगे।
07:27 PM, 13-Mar-2026
PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: कृषि मंत्री ने किस्त जारी होने के बाद जारी किया वीडियो
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘आज देश के किसानों के लिए प्रसन्नता का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि 22वीं किस्त के रूप में अंतरित की है। यह केवल धनराशि नहीं, बल्कि किसान के परिश्रम का सम्मान, परंपरा का संरक्षण और परिश्रमियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा किसान मेहनती है, माटी से जुड़ा है, और मातृभूमि का मुकुट है। जब किसान समृद्ध होता है तो गाँव गतिशील होते हैं, खेत खुशहाल होते हैं और देश विकास के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ता है। यह सम्मान राशि इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन और किसान भाई-बहनों को बधाई।’
PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: ये 2 काम भी नहीं करवाए, तो भी अटकी हो सकती है किस्त
- ई-केवाईसी के अलावा अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटकी हो सकती है, क्योंकि योजना के तहत ये भी जरूरी कामों की लिस्ट में आता है
- भू-सत्यापन के अलावा आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। अगर आपने ये काम भी नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटकी हो सकती है
07:14 PM, 13-Mar-2026PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: इन किसानों की भी अटकी हो सकती है किस्त, चेक करें आप तो नहीं लिस्ट में
- पीएम किसान योजना के तहत किसानों को तभी लाभ मिलता है, जब वे योजना के तहत आने वाले जरूरी काम करवाते हैं
- इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का, जो करवाना जरूरी है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या ये एक्टिव नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है
07:03 PM, 13-Mar-2026PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: किन किसानों को नहीं मिली 22वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली किस्त सिर्फ उन किसानों को मिलती है, जो योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप इस योजना के लिए अपात्र पाए गए हैं, तो आपको योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ नहीं दिया जाता है। दस्तावेजों की कमी से लेकर अपात्र होने जैसी स्थिति में ये नियम लागू होता है।