खबरमध्य प्रदेश

सर्व समाज जन सेवक संगठन का महिला दिवस सम्मान एवं होली सम्मेलन समारोह आयोजित

जनता की सेवा के लिए समर्पित है हमारा संगठन - नंदलाल यादव

भोपाल। सर्व समाज जन सेवक संगठन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान एवं होली सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया इसमें राष्ट्रीय प्रदेश संभाग लोकसभा विधानसभा कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की गई जिसमें सभी जिलों संभागों और पूरे प्रदेश भर के जनसेवक शामिल हुए। सर्व समाज जनसेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव ने बताया कि हमारे संगठन के पदाधिकारी प्रदेश के कोने – कोने में मौजूद हैं। सभी जनसेवक जनता की सेवा करते हैं और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाते हैं। वहीं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह श्रीवास ने बताया कि हमारा संगठन मानवतावादी है और हम जाति और धर्म से परे मानवता की सेवा करते हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव (यादव सर) एवं *राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह “जनसेवक” की  उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया  गया।

इस बैठक में • राष्ट्रीय कार्यकारिणी, • प्रदेश कार्यकारिणी
• संभागीय कार्यकारिणी, • लोकसभा कार्यकारिणी,  विधानसभा कार्यकारिणी के समस्त महिला एवं पुरुष पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के मुख्य विषय
1️⃣ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा। 2️⃣ संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा।
इसके अलावा 🔸 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान *मातृशक्ति का सम्मान किया गया।
🔸 सभी पदाधिकारियों के साथ रंग भरे गुलाल एवं फूलों की होली तथा रंग पंचमी के पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button