एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

एचआईवी एड्स से बचाव और रक्त दान में युवाओं की भूमिका पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भोपाल में ‘रेड रिबन क्लब’ के तत्वावधान में एचआईवी एड्स से बचाव और रक्त दान में युवाओं की भूमिका पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी ,कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग,संदेश लेखन,आशुभाषण (एक्टेंपोर) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य प्रो.शिव कुमार गुप्त की प्रेरणा एवं गणित और विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर अश्वनी कुमार गर्ग के नेतृत्व में संपन्न इस जागरुकता कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन भविष्य का नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से संस्थान के एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा किया गया। इस आयोजन में प्रतियोगिताओं के निर्णायकों में संस्थान के संकाय सदस्यों डाॅ.मुकेश कुमार, डाॅ.अलका सिंह, डाॅ.मनोज मंडल, डाॅ.रजत कौशिक,डाॅ.कुलवीर सिंह और डाॅ.मनीष कुमार ने महती भूमिका निभाई। प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button