क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका श्रेया सिन्हा ने मध्य प्रदेश द्वारा प्रायोजित एनएसएस के दस दिवसीय राज्य स्तरीय लीडरशिप कैंप में भाग लेकर संस्थान का मान बढ़ाया


क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका श्रेया सिन्हा ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दस दिवसीय राज्य स्तरीय लीडरशिप कैंप में भाग लेकर संस्थान का मान बढ़ाया है। वह क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान की एकमात्र एनएसएस स्वयंसेविका रहीं जिन्हें राज्य स्तरीय शिविर में चयनित किया गया था। इस दस दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता,अनुशासन, टीमवर्क, और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के विकास का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.त्रिलोकी प्रसाद ने श्रेया को राज्य स्तरीय शिविर में सक्रिय प्रतिभाग करने की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने श्रेया को संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में शिविर के अनुभवों और प्रशिक्षण का सदुपयोग करने का आह्वान किया।




