खबरमध्य प्रदेश

आर्थिक मजबूती से महिलाएं होंगी सशक्त- शीला सेंटियागो

ईसाई महासंघ, सर्व धर्म सद्भावना और कई एनजीओ ने महिलाओं को किया सम्मानित


भोपाल। राजधानी स्थित हिंदी भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन ईसाई महासंघ ,सर्व धर्म सद्भावना और कई एनजीओ के द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, न्याय और अन्य क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक शीला सैंटियागो ने बताया कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है मैं चाहती हूं कि उनका बटुआ भरा रहे और आजादी महसूस करें। महिलाएं घर का कार्य करते हुए पूरी जिंदगी गुजार देती हैं लेकिन अगर स्वयं के कमाए हुए पैसे रखती हैं तो वह अपने बारे में भी सोचती हैं । शीला ने कहा कि आज कार्यक्रम में 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर न्यायाधीश , भिलाई स्टील प्लांट की एमडी मौजूद रहीं । वो स्टील प्लांट संभालने वाली पहली महिला हैं इससे पहले इस पद पर पुरुषों का वर्चस्व रहता था। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। शीला ने कहा कि वह 26 वर्षों से महिलाओं के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। एक उदाहरण देते हुए शीला ने कहा कि हम ऐसी महिला को भी सम्मानित किए हैं जो मुर्दों का अंतिम संस्कार करती थी और आज और सरकारी सेवा में भी कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button