खबर

उमंग सिंधी मैराथन : सबनानी, रॉक स्टार नील ने किया फ्लैग ऑफ, सनसिटी गार्डन से दौड़े हजारों युवा, फिटनेस का दिया संदेश

भोपाल। राजधानी में रविवार को तड़के 5 बजे फिटनेस और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित उमंग सिंधी मैराथन की शुरुआत शहर के सनसिटी गार्डन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भगवान दास सबनानी एवं मशहूर गायक नील शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया। सुबह 5:30 बजे पहली रेस के फ्लैग ऑफ के साथ ही धावकों के कदमों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।मैराथन का रूट सनसिटी से शुरू होकर लालघाटी चौराहा, वी.आई.पी रोड से गुजरा और समापन फिर सनसिटी गार्डन परिसर में हुआ। 3 अलग-अलग कैटेगरी की रेस निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5:30 बजे से चरणबद्ध तरीके से शुरू की गईं। प्रतिभागियों को रेस से पहले रिपोर्टिंग और वार्म-अप के लिए समय दिया गया। इस मैराथन में रेस से पहले 45 मिनट का जुम्बा सेशन एम के फिटनेस की और से आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। परिवार के साथ आए लोगों के लिए मनोरंजन और डांस की विशेष व्यवस्था भी रही। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि शहीद हेमू कालानी, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को याद करते हुए इस उमंग सिंधी मैराथन का आयोजन किया गया था। इस मैराथन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। हमारा लक्ष्य भोपाल को फिटनेस की राजधानी बनाना है। ‘उमंग सिंधी मैराथन’ के जरिए हम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं जहाँ हर नागरिक एक सामाजिक बदलाव का हिस्सा बन सके। भोपाल की सड़कों पर आज जो उत्साह देखा गया, वह केवल एक दौड़ नहीं बल्कि ‘फिट इंडिया’ और ‘उभरते खिलाड़ियों’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस उमंग सिंधी मैराथन कार्यक्रम का संयोजक कपिल भाटिया को बनाया गया था । अध्यक्ष मनीष दरयानी महासचिव नरेश तलरेजा जी के साथ कमलेश चंदवानी,कविता चंदवानी,किरण वाधवानी,हरीश विधानी ,दीपक राजानी, दीपांशी सबनानी(, भावना जगवानी, पूजा भाटिया, सिया आसुदानी, राम आसुदानी, सुनील किंगरानी, रितेश, रवि आनंद सहित अन्य सदस्यों ने इस मैराथन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button