अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

शतचण्डी महायज्ञ में मां भगवती की संगीतमय आरती हुई


भोपाल,  श्री उदासीन आश्रम मरघटिया महावीर, मंदिर शाहजहानाबाद में आयोजित यज्ञ में विद्वानों के द्वारा
संगीतमय, मां भगवती जी की आरती यज्ञ आयोजक श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन एवं भक्तों के द्वारा दिव्य आरती की गई। यज्ञाचार्य, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य धर्माधिकारी के आचार्यत्व में शतचण्डी,
महायज्ञ, विश्व कल्याण की भावना से किया जा रहा है जिसमें वैदिक विद्वान पंडित नारायण प्रसाद जी आचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री गीतपाठी, पंडित उमाशंकर शास्त्री कथा व्यास पंडित मनीष शास्त्री पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री पंडित सर्वेश त्रिपाठी पंडित हरिप्रसाद शास्त्री पंडित पवन कुमारपारे, एवं पंडित मनीष पारे, आदि विद्वानों के द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं बीज मंत्र का जाप किया जा रहा है। नवरात्रि के चतुर्थ दिवस मां भगवती कूष्मांडा देवी जी का पुष्पार्चन, दुर्गा सहस्त्रनामावली पूर्वक आचार्य के द्वारा विधि विधान से कराई गई, इस पुनीत अवसर पर अनेक यजमानगण, धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। मां भगवती जी को मालपुआ आदि का भोग लगाया गया । नित्यप्रति पीठार्चन एवं षोडसोपार, पूर्वक आवाहित ,देवताओं का पूजन अर्चन वंदन एवं गणेश गौरी जी तथा मां भगवती का अभिषेक, कन्या बटुक भैरव पूजन व पायस, बलिदान महा आरती पुष्पांजलि आदि समुचित रूप से, संपादित की जा रही है। मां भगवती की विद्वानों के द्वारा संगीतमय, महाआरती की गई, भक्त हुए भाव विभोर, देवी आराधना उपासना के लिए उपस्थित हो रहे हैं। भक्तगण, याज्ञिक, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य ने बताया है कि बसंत चैत्रीय नवरात्रि में मां भगवती की उपासना, नवजीवन का सृजन एवं संचार प्रदायक तथा सर्व मनोरथ सिद्धि के लिए परम शुभ अवसर होता है इस समय भगवती का किया गया आराधना लौकिक एवं पारलौकिक कल्याण में परम सहायक सिद्ध होता है एवं मानव जीवन की सार्थकता भी इसी में निहित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button